Sunday 19 June 2011

मैंने देखा है उनको...

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
मेरे प्यार के बागों में,
खुश्बू फैलाया करते हैं..

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
मेरी उम्मीद के दामन को,
खुशियों से सजाया करते हैं..

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
मेरे टूटते हौसले को,
वो फिर से जगाया करते हैं..

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
भर जाता है जब ये दिल,
वो आस बंधाया करते है..

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
आँख खुकी तो ये जाना,
बस ख्वाब दिखाया करते हैं..

 मैंने देखा है उनको,
वो अक्सर आया करते हैं,
बस दो पल की राहत देकर,
आंसू दे जाया करते हैं..

No comments:

Post a Comment